प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव ज्ञानोदय विकास स्कूल ने पांचवां वार्षिक उत्सव मनाया,जिसमें मुख्य अतिथि बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीएन प्रसाद उपस्थित हुए। अतिथियों का फुल गुच्छों से भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रियासत हसन एवं संचालन शिक्षक कुलदीप कुमार राणा, कक्षा नौ की छात्रा श्वेता कुमारी एवं रिमझिम कुमारी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक लोकनाथ महतो विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ कुमार, सचिव बुद्धि नाथ महतो, विद्यालय के सचिव सिकंदर सोनी, प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार ,प्राचार्य रियासत हसन के द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्कूल के प्राचार्य रियासत हसन ने स्कूल से संबधित कार्यप्रणाली का वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाया। इसमें पूरे साल में स्कूल की गतिविधियों जिसमें खेल, रंगोली सहित सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिए इस संबंध में जानकारी दिया गया ।विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी प्रदेशों की झलक देखने को मिली। स्कूली छात्रों ने रानी लक्ष्मीबाई, राधा कृष्णा डांस, शिव तांडव, ओ री चिरैया, झारखंडी लोकगीत, गुजराती नाच जैसे नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो द्वारा उपस्थित छात्रों और स्कूल प्रबंधन को संबोधित करते हुए कहा की इसी तरह बच्चों को प्रोत्साहन मिलते रहने से इन्हें आगे की ओर बढ़ने की ललक बढ़ती है। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद सहित अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का मौका दिया जाता है। इससे छात्रों को आगे चल कर इसका फायदा मिलेगा।साथ ही विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ कुमार ने सभी छात्रों को अच्छी तरह पढ़ाई करने के लिए कहे यदि पढ़ाई में कोई समस्या आती है तो बताए एवं उनके द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सचिव बुद्धिनाथ महतो, ज्ञानोदय विकास स्कूल के प्राचार्य रियासत हसन, सचिव सिकंदर सोनी, प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार, चिकित्सा प्रभारी बीएन प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, हरली पंचायत के मुखिया कविता कुमारी, डाड़ीकला के पूर्व मुखिया गुलाब देवी , शिक्षकों में उप प्राचार्य अरुण कुमार भारती, कुलदीप कुमार, तोहिद आलम, सौरभ कुमार रंजन, ईश्वर दयाल महतो, लाल देव महतो, संजय कुमार दांगी ,असला नाहिद, नीतू कुमारी, निकिता गुप्ता, प्रतिक्षा कुमारी, निशा कुमारी ,साबिया प्रवीण, इंदु कुमारी ,सुजाता शर्मा, रूपा कुमारी, मीना कुमारी, अंशु कुमारी, अविनाश कुमार मिश्रा ,आशीष सोनी, विकास सेवा समिति के सदस्यों में ज्ञानी कुमार ,अशोक महतो, गणेश कुमार के अलावा अभिभावक उपस्थित थे।





