प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड में अवैध बालू खनन एवं भंडारण की जांच करने चौपारण सीओ आशीष मंडल प्रखंड के झापा पहुंचे। जहां उन्होंने 120 ट्रैक्टर अवैध बालू भंडारण पाया।अवैध भंडारित बालू को जब्त कर लिया गया। अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन करने को लेकर संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी।





अंचल अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।जांच में अवैध बालू भंडारण पाया गया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ आशीष मंडल पहुंच कर छापेमारी की। जहां पर एक सौ बीस ट्रैक्टर भंडारित बालू पाया। भंडारित बालू स्थल पर किसी प्रकार की बालू भंडारण का लाइसेंस प्राप्त नहीं है,जिसके बाद अविलंब बालू को जब्त करते हुए संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई एवं सभी संलिप्त व्यक्तियों को अविलंब चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।





सीओ आशीष मंडल ने कहा कि अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस कार्य में जो संलिप्त पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।नियम की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।