झामुमो के महिला पदाधिकारियों ने मनाया विश्व महिला दिवस
राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने महिला दिवस पर की शिरकत
प्रतिनिधि,पाकुड़। विश्व महिला दिवस के अवसर पर लड्डू बाबू आम बागान में झामुमो के महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय हांसदा ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बासकी, जिला परिषद के अध्यक्ष जूली क्रिस्टमनी हेंब्रम उपस्थित थे।महिला मोर्चा के द्वारा आदिवासी रीति रिवाज से सांसद का स्वागत किया गया।
महिला दिवस के मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि महिला मातृ शक्ति आदि शक्ति के रूप में जानी जाती हैं। आज महिलाएं पहचान की मोहताज नहीं है। पूरे विश्व भर में अनेक महिलाओं के ऐसे उदाहरण है जो उच्च पद पर सुशोभित हैं। हिंदुस्तान के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, किरण बेदी भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसे सशक्त महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं अब परिचय का मोहताज नहीं है महिलाओं को सरकार की ओर से भागीदारी के लिए आरक्षण भी दी गई है,जिससे वे अधिकार को समझ सके।आज सभी क्षेत्रों में उनकी सहभागिता देखी जाती है और महिलाओं को अधिक सशक्त होने की जरूरत है अपने अधिकार के लिए उन्हें सजग होना पड़ेगा आज महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है,महिलाएं कमजोर नहीं है।सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी द्वारा झूठे केस में फसाकर जेल के अंदर डाल दिया गया है, जो सरासर अन्याय है। हम लोग उनके रिहाई के लिए आंदोलनरत है।जल्द ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे और हम लोगो के बीच होंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान वास्की एवं जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खृस्ट,मनी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसफिना हेंब्रम ने भी संबोधित किया।मोके पर महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, महिला मोर्चा जिला संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, युवा जिला सचिव उमर फारुख, मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी प्रखंडों के दर्जनों झामुमो पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





