प्रतिनिधि,पाकुड़।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़़ जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने सूचना जारी करते हुए कहा कि शनिवार को करीब 11:30 बजे से झामुमो जिला कार्यालय पाकुड़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कमिटी की एक आवश्यक बैठक रखी गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के द्वारा झामुमो के जिला समिति के पदाधिकारी,जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, केन्द्रीय सदस्य, जिला सदस्य, जिला सोशल मीडिया सदस्य, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष व सचिव, नगर अध्यक्ष व सचिव सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता को आह्वान करते हुए कहा कि बैठक को सफल बनाने की दिशा में ससमय पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने शनिवार को होने जा रही जिला कमिटी के बैठक में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश मरांडी को भी आमंत्रित किया है।