झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन द्वारा नामांकन के बाद धुआंधार चुनाव





गांडेय में चलाया जनसंपर्क अभियान,घर-घर जाकर लोगों से मांगा वोट





पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। हॉट सीट बनी गांडेय विधानसभा उपचुनाव से राजनीति में पहली बार अपना किस्मत आजमा रही कल्पना सोरेन क्षेत्र में धुंआधार तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। पिछले दो दिनों से कल्पना सोरेन क्षेत्र भ्रमण करते हुए लगातार लोगो से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने गांडेय के कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। वहीं नाराज चल रही झामुमो नेत्री हिंगामुनी व कर्मिला टुडू को मनाने में सफल रही।क्षेत्र भ्रमण के दौरान अब दोनों नेत्री कल्पना सोरेन के साथ दिख रही है।जिसका लोगों पर असर बताया जा रहा है।