प्रतिनिधि, लातेहार।लोध जलप्रपात में हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। यह वॉटरफॉल बूढ़ा नदी पर स्थित है। जहां चट्टानों से सीधे पानी नीचे गिरता है। इतनी ऊंचाई से पानी गिरते देखना बिल्कुल दूध की धारा की तरह नजर आता है। चट्टानों को चीरता हुई धारा की खूबसूरती देखते ही बनती है।
इस फॉल का दीदार करने बिहार, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से पर्यटक आते हैं। इसे देखकर आप शिमला और मनाली भूल जाएंगे।चट्टानों से पानी जब नीचे गिरता है तो वहां काफी गहराई होती है।इतनी गहराई है कि आज तक उसे कोई नाप नहीं पाया है।यहां पर रस्सी डालकर गहराई नापने की कोशिश की गई है पर हमेशा विफलता ही हाथ लगी है।
यह वॉटरफॉल झारखंड में पिकनिक मनाने के लिए सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां पर लोग बूफर लगाकर जमकर डांस करते हैं। वहीं जंगलों के बीचों-बीच मटन और बिरयानी बनाकर खाने का आनंद लेते हैं, तो कुछ लोग यहां मेडिटेशन करने आते हैं और कुछ यहां कैंपिंग करते हैं।





