प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर चतरा पहुंचे। चतरा पहुंचने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कोयला, लोहा,बालू खनन संपदा में बड़े पैमाने पर लूट मची है। जब इनकी चोरी पकड़ी जाती है तो विपक्ष पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के आदिवासी समुदाय के साथ घोर अन्याय हो रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार संरक्षण देकर आगे बढ़ा रही है। सरकार को आदिवासी व गरीबों के विकास की चिंता नहीं है।
श्री मरांडी से सख्त लहजे में कहा कि आज हालत यह हो गयी है कि झारखंड में बेटी रोटी पर आफत है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य को किस ओर ले जाना चाहते है। झारखंड की जनता इस सरकार में अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कण परिवारवाद की सभी पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए यह विडंबना है कि कई पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड को लूटने के जुर्म में जेल भी जा चुके हैजिसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा सहित अन्य लोग शामिल है। उन्होंने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह काफी संघर्षशील नेता थे।





