झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन





जगरनाथ महतो एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे - संजीव बेदिया





प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई एमजीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया । निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य संजीव कुमार बेदिया एवं झामुमो कार्यकर्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है।





झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि जगरनाथ महतो एक इमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा को उनकी कमी हमेशा खलेगी।





शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा , सचिव वासुदेव यादव, इलियास अंसारी , कोषाध्यक्ष दीपक साव, झम्मन प्रसाद, सफीउल्लाह अंसारी ,राकेश मिश्रा, दिनेश कुमार रवि, लालचंद यादव, शंकर साहू, झामुमो युवा नेता संजय भुइया, पूर्व प्रखंड सचिव नंद किशोर भुइयां, पवन तुरी, बालेश्वर राम ,गुलाब राम ,बसंत ठाकुर ,हरिलाल मांझी ,बालेश्वर पासवान, विश्वेश्वर राम,टेकलाल प्रजापति ,अशोक गुप्ता ,रामचंदर भुइयां आदि शामिल थे।