पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह में झारखंड धाम की जमीन पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थम नहीं रहा है।शनिवार को हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा झारखंडधाम मंदिर परिसर के गेट के पास अतिक्रमण को मुक्त कराया जा रहा था।





जानकारी के अनुसार पुलिस ने झारखंड धाम मंदिर के गेट के अगल-बगल दुकानों को अतिक्रमण के लिए 3 लोगों को नोटिस भेजा था और वहां से हटाने के लिए कुछ दिनों का समय दिया गया था जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने दुकानों को हटाने के लिए कार्रवाई की।





पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड धाम मंदिर परिसर के अगल- बगल अतिक्रमण के लिए 3 लोगों को नोटिस भेजने के बाद भी वे सभी अपनी दुकानें हटाने में लापरवाह रहे। इसके बाद पुलिस ने अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई की है।अब सभी लोगों को नोटिस भेजी जायगी,जिसके बाद पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया जाएगा।





बता दें कि झारखंड धाम में 14 एकड़ 22 डिसमील जमीन महादेव मंदिर के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर यात्रियों के रहने के लिए और पूजा-पाठ के लिए है।मंदिर परिसर में लगने वाले मेला या यात्रियों को कथा जागरण करने के लिए जमीन छोड़ी गई थी। उस पर दिन प्रतिदिन अतिक्रमणकारियों का कब्जा करने का सिलसिला रूक नहीं रहा है।