पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सीतापहाड़ी के थॉमस मोड़ पर और पंचायत नसीपुर चबूतरा में प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।





तनवीर आलम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। झारखंड में गठबंधन की सरकार ने झारखंड वासियों को कई सारी सुविधाएं दी है। हाल ही में मंईयां योजना भी लागू किया गया है,जिसमें हर महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए मिलेंगे।





मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक,प्रदेश सचिव सेमीनुल इस्लाम,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,जिला उपाध्यक्ष गांगुली,जिला महासचिव कृष्णा यादव,युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ,सोफी सेख, रामविलास महतो,मुखिया आसिफ अली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I