वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस वॉर रूम के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस भवन रांची में लोकसभा चुनाव के निमित कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वॉर रूम सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई,जिसमें ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के वॉर रूम के बेहतर संचालन से संबंधित चर्चा कर सभी लोकसभा क्षेत्र के प्रोफेशनल्स कांग्रेस सदस्यों को ज़िम्मेवारी सौंपी गई।कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर धरातल पर उतरकर लोगो को इसके बारे में समझाने का निर्देश दिया गया।





इस अवसर पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल, पूर्व प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, पूर्व रांची लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर ऐलन एंड्रयू, सर्वर पॉल,डॉक्टर रीमा खलखो, आसिफ़ ज़ियाउल, कृष्णा सहाय, संजीव महतो,अनिल सिंह उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड के वॉर रूम कॉर्डिनेटर विद्याकर कुंवर ने की।





बैठक में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सदस्य सभी लोकसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। एआईपीसी दिल्ली द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्र के लिए लोकसभा वाररूम बनाया है, जो जिलाध्यक्ष, कांग्रेस प्रत्याशियों एवं पार्टी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय और 25 गारंटी कार्ड को हर गली-मुहल्ला पंचायत एवं घर-घर में वितरण कर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रोफेशनल्स लोग ही इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलायेंगे क्योंकि प्रोफेशनल्स लोग हर वर्ग समुदाय के बीच जुड़कर अपना काम करते है।आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि अब हर एक वार्ड में नुक्कड़ चौपाल एवं प्रोफेशनल चौपाल आयोजित कर बैठक की जाएगी।





ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड वॉर रूम के प्रदेश कॉर्डिनेटर विद्याकर कुंवर ने कहा कि हम लोगों ने प्रोफेशनल्स कांग्रेस कार्यालय में वाररूम स्थापित किया है। यहां कांग्रेस के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। प्रोफेशनल्स वाररूम कांग्रेस प्रत्याशी के वाररूम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे और संपर्क अभियान के तहत कांग्रेस गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचायेंगे।इस बैठक में नदीम,विवेक धान और रवि सिंह मौजूद थे।