विशेष संवाददाता





रांची। एकल श्रीहरि सत्संग समिति रांची की ओर से 17 मार्च को झारखंड प्रदेश वनवासी विवाह उत्सव के तहत 27 वनवासी जोड़ों का सामूहिक विवाह करवा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम आरोग्य भवन-1 बरियातु रोड में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 11:30 बजे बारात प्रस्थान, दोपहर 12:15 बजे बारात स्वागत एवं द्वार पूजन, दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक मंचीय कार्यक्रम, वरमाला, दोपहर दो बजे से प्रीतिभोज, अपराहन 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक शुभविवाह एवं विदाई कार्यक्रम होगा। यह वनवासी विवाह उत्सव कोलकाता निवासी नीरा-बृजमोहन गाड़ोदिया के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित की जा रहा है। यह जानकारी संयोजक सतीश तुलस्यान ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।





उन्होंने बताया कि तृतीय वनवासी विवाह के उत्सव एकल अभियान के संस्थापक सदस्य एवं प्रेरणा पुंज मा. श्यामजी गुप्त का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद महेश पोद्दार एवं चिन्मय मिशन रांची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद का आशीर्वचन प्राप्त होगा।





सतीश तुलस्यान ने बताया कि इस विवाह समारोह में 10 जिलों से 27 जोड़ो का 54 वर-वधु पावन परिणय बंधन में बंधेंगे। जिसमें लातेहार, पलामु, गुमला लोहरदगा, रांची, रामगढ़, सराईकेला, पश्चिम सिंहभूम एवं सिमडेगा जिला के 36 एसटी, 13 एससी एवं पांच ओबीसी के वर-वधु शामिल है। इस अवसर पर वर पक्ष एवं वधु पक्ष के परिवार एवं परिजन भी शामिल होगें। यह शादी सामाजिक बंधन का अटुट साक्षी बनेगा। इस अवसर पर वर-वधु सामुहिक रूप से प्रतिज्ञा भी लेंगे,जिसमें एकल अभियान के माध्यम से वे अपने गांव में सब प्रकार की उन्नति के लिए, गौवंश रक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करेगें एवं सब प्रकार व्यसन अथवा नशा से मुक्त रहेगें एवं भारत मां की उन्नति के लिए कार्य करते रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति, आयोजन समिति और संचालन समिति का गठन किया गया है।





प्रेसवार्ता में रेखा जैन, उषा जालान, बबीता जालान, संतोष मोदी, जितु पहान, संजय साहू, सुमित पोद्दार, अमरेंद्र विष्णपुरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।