पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लोहरदगा। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा जिला लोहरदगा का जिला स्तरीय चतुर्थ एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन नगर भवन में किया गया।इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्षता समसुल अंसारी ने की और इसका संचालन उपाध्यक्ष दुर्गा महली ने किया।सम्मेलन का उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलित कर और महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया गया।
सम्मेलन में बतौर उद्घाटनकर्ता झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के राज्याध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह, मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त लोहरदगा दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी लोहरदगा आशुतोष,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा रत्नेश मोहन ठाकुर,कुडू प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी,मुखिया लक्ष्मी उरांव, चौकीदार पंचायत के प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथिलेश यादव शामिल हुए।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार दफादार प्रशासनिक नींव की पहली ईट है। इसको कमजोर करके सुशासन लाना मुश्किल है। कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदारी व्यवस्था भारत की सबसे पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था है।श्री सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग की है कि सेवा विमुक्त चौकीदारों दफादारों की लंबित मांग तत्काल पूरा करें। अन्यथा झारखंड के चौकीदार दफादार घटवार दिगवार और सरदार आसन्न विधानसभा में राज्य सरकार का विरोध करने के लिए मजबूर होंगे।
कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार दफादार पंचायत के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन रांची के समक्ष एक माह तक आंदोलन किया गया था और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन मिला था,लेकिन अभी तक 7 माह बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को राज्य सरकार पूरा नहीं कर पाई।
उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि चौकीदार दफादार प्रशासन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है और गांव के हर सूचना को प्रशासन तक पहचाने में चौकीदारो की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उनकी जो भी मांगे सरकार से है विधिसमस्त कार्रवाई करते हुए सरकार को भेजी जाएगी।
सम्मेलन में सर्वसम्मती से छह सूत्री प्रस्ताव पास हुआ। इस सम्मेलन में चौकीदार दफादार को न्याय देने हेतु सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित करके उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से तत्काल कार्रवाई हेतु जो मांग की गई,जिसमें सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्त को आदेश देना, सेवा विमुक्त और एवं चौकीदारो के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन रद्द करना और विज्ञापन निकलने पर रोक लगाना,1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादारो की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपायुक्त को देना, झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 घरों पर बीट सृजित कर करना,सेवा विमुक्त चौकीदारो को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत चौकीदारो के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 के ऊपर अनुच्छेद 4 की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना,पुलिस की तरह ही 13 माह का वेतन देना, 31 /12/ 19 89 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना,अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोत नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।
जिला सम्मेलन में लोहरदगा जिला कमेटी का पुनर्गठन करते हुए सर्व सर्वसम्मति से समसुल अंसारी को जिला अध्यक्ष,दुर्गा महली को जिला उपाध्यक्ष,मिथिलेश यादव को जिला सचिव, राजू कुमार राम को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।सेन्हा अंचल के सेवानिवृत्त चौकीदार निजावत अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। नवगठित जिला कमेटी के पदाधिकारी पदाधिकारियों को 21सदस्य का कार्यकारिणी कमिटी का गठित करने का आदेश दिया गया है और एक माह के अंदर में सभी अंचल कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
सम्मेलन में मुख्य रूप से तेतार खान,जलील अंसारी,अबुल खैर अंसारी,अनिल उरांव,पंकज महतो,अनिल लोहार,मनिल भगत, इसराफिल अंसारी,हकीमुल अंसारी,महफूज अंसारी, मुशर्रफ अंसारी,अगरू मुंडा,फिरंगी मुंडा,अनिल लोहार, अनिल उरांव,सतीश उरांव,प्रकाश कुजूर,प्रतिमा,शनिचरिया, शबनम खातून,जमीला खातून,जैनब खातून,सुमित्रा उरांव, काजल देवी,सुखेड़ा खातून,मनिल भगत,अलमीन अंसारी, कालेश्वर महतो आदि प्रमुख थे।





