पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा चतरा महाविद्यालय चतरा में आयोजित झूमर प्रतियोगिता में भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी की अर्थशास्त्र विभाग की पंचम समसत्र की छात्रा प्रीति कुमारी को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।





विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस झूमर प्रतियोगिता में प्रीति ने ऐ गिरी नंदिनी भजन पर रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति दी थी,जिसमें प्रीति को विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। प्रीति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दी है।भद्रकाली महाविद्यालय परिवार ने प्रीति को उसकी कामयाबी पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर,अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा,प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी, प्रोफेसर सकेन्दर मिस्त्री, प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर, प्रोफेसर ललित कुमार सिंह, प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, प्रोफेसर धीरेंद्र यादव, प्रोफेसर संदीप कुमार,भाजपा नेता रामाधार राम सहित महाविद्यालय कर्मियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।