प्रतिनिधि,गिरिडीह। शहर के मकतपुर सतगलिया अवस्थित एक झोपडी़ में कई दिनों से एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। जबकि आसपास के लोगों को इसकी किसी भी तरह की भनक भी नहीं लगी।





मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय वृद्ध ललन सिन्हा की मौत पहले ही हो गयी थी।जबकि पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों को जब शव से फैलते दुर्गन्ध का आभास हुआ तो पड़ोसियों ने नगर थाना को सूचना दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी भिखारी राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जिसके बाद मृत वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंतिम संस्कार कराया।साथ ही महिला को ओल्ड ऐज होम में भर्ती करवाया गया।





भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने बताया कि शहर के कायस्थ समाज द्वारा इस घटना के बाद मिलकर मृतक वृद्ध का दाह संस्कार कराया।साथ ही उन्होंने लोगों से विशेषकर युवाओं से कहा कि अपने आसपास के वृद्ध जनों का ख्याल रखें।किसी भी तरह की तत्काल सहायता हेतु समाज से संपर्क करें।