प्रतिनिधि,गिरिडीह। उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के भी जहां मजदूरों के फंसे होने की बात बताई जा रही है।उनमें गिरिडीह से भी दो मजदूर शामिल हैं।दोनों मजदूर जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं।वहां फंसे मजदूरों में सिमराढाब के सुबोध कुमार वर्मा और केसोडीह के विश्वजीत कुमार वर्मा शामिल हैं।
बिरनी प्रखण्ड के केशोडीह पंचायत के मुखिया केके वर्मा ने मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सुरंग में फंसे विश्वजीत कुमार वर्मा के चचेरे भाई जगत महतो से बात की और उन्होंने दो मजदूरों के वहां फंसे होने की जानकारी दी। इधर सुरंग में मजदूरों के फंसे होने की खबर सुनकर परिजन चिंतित हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।परिजन मजदूरों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।





