जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में प्रशिक्षुओं का एक प्रतिनिधि मंडल यूनियन कार्यालय में आकर अध्यक्ष एवं महामंत्री से मुलाकात किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मियों ने स्वयं के नियोजन की मांग को लेकर एक ज्ञापन अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह को संयुक्त रूप से सौंपा‌ । प्रतिनिधिमंडल में टाटा मोटर्स टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस ट्रेनिंग कंप्लीट कर चुके कर्मी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कर्मियों ने कहा कंपनी में वाहनों के उत्पादन का लक्ष्य ज्यादा है। ऐसे में पूर्व की भांति हम सबों को भी नियोजन का अवसर दिया जाये। ताकि बेरोजगारी दूर हो सके। प्र



तिनिधि मंडल के साथ बातचीत करते हुए अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि यूनियन आप सबों के प्रति पूरी सहानुभूति रखता है। आप सबों के भावनाओं से प्रबंधन को जल्द अवगत कराया जाएगा। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा है कि आप सब हमारे कर्मचारी साथियों के बच्चें हैं आप सब की मनोदशा को हम समझ सकते हैं। हम अपने तरफ से पूरा प्रयास करेंगे कि आपकी बातों को प्रबंधन मानें।