प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटा मोटर्स वर्कस यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते का जन्मदिन बुधवार को वर्ल्ड ट्रक और प्राइमा ट्रिम लाइन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड ट्रक यूनियन कार्यालय में मनाया गया।इस अवसर पर स्मृति चिन्ह, शॉल और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।





मौके पर मुख्य रूप से यूनियन महामंत्री आरके सिंह, अनिल शर्मा, हरदीप सिंह सैनी, आरआर दुबे, मनोज कुमार सिंह, जुगनू वर्मा, संजय मिश्रा, भोला सिंह, संतोष जायसवाल, डीजे घोष, उमेश सिंह, डी सिंह, असलम खान समेत अन्य पदाधिकारी एवं कमिटी मेंबर उपस्थित रहे। संचालन मनोज कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन आरआर दुबे ने किया।