प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटा स्टील खेल विभाग ने 23-24 जनवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर डिवीजन कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें 15 टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं मीट के समापन समारोह में हेमंत गुप्ता, हेड एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोर्ट्स, एल नागेश्वर राव कराटे कोच, दिनेश रक्षित, असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स और ओलंपियन आनंद मेनेजेस, सीनियर कोच एथलेटिक्स टीएफए और स्पोर्ट्स शामिल रहे। पुरुष वर्ग में ओएमक्यू (ए) टीम विजेता रही। जबकि वायर तारापुर उपविजेता रही। इसी तरह शेयर्ड सर्विसेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। साथ ही महिला वर्ग में ओएमक्यू टीम को विजेता घोषित किया गया। जबकि फ्लैट प्रोडक्ट्स को दूसरा और आईएसडब्ल्यूपीएल की टीम को तीसरा स्थान मिला।