प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटा स्टील की टीम जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) 24 मार्च को खत्म हुई वॉलीबॉल लीग में विजेता बनी। प्रणय सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट, जेएसए और जेएसए वॉलीबॉल समिति के चेयरमैन ने इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एम भास्कर राव के साथ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं 22 मार्च से शुरू हुई इस लीग में 9 टीमों ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी शामिल थे। एक करीबी मुकाबले में टाटा स्टील और अमेजॉन क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया,जिसमें टाटा स्टील विजेता बनकर उभरी। जेएसए वॉलीबॉल लीग का फाइनल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉलीबॉल कोर्ट में हुआ। जहां वॉलीबॉल के प्रति उत्साही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लीग में टीमों के बीच कांटे की टक्कर भी हुई। मौके पर जेएसए के कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल विनायक चौधरी ने सम्मानित अतिथियों को पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।





