प्रतिनिधि,जमशेदपुर। टाटा स्टील कंपनी ने जमशेदपुर वर्क्स में शुक्रवार हॉट स्ट्रिप मिल में 1.44 एमडब्ल्यूपी क्षमता की चौथी रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की। हॉट स्ट्रिप मिल के चैतन्य भानु वाइस प्रेसिडेंट स्टील मैन्युफैक्चरिंग टाटा स्टील ने इस सुविधा का उद्घाटन किया।
इस परियोजना को टाटा पावर द्वारा टाटा स्टील के साथ बड़े समझौते के तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 41 मेगावाट की स्थापना के लिए रूफटॉप, फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड सौर पैनलों के संयोजन के साथ शुरू की गई है। वहीं सेंट्रल वेयरहाउस, कोल्ड रोलिंग मिल और वायर रॉड मिल में कुल 5.13 एमडब्ल्यूपी की तीन रूफटॉप सौर परियोजनाएं पहले ही चालू की जा चुकी हैं। साथ ही टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर वर्क्स में 10.8 एमडब्ल्यूपी की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना और सोनारी हवाई अड्डे पर 2.0 एमडब्ल्यूपी की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना की भी योजना है।
टाटा स्टील में सस्टेनिबिलिटी हमेशा एक प्रमुख सिद्धांत रहा है और जो इसके कारोबार दर्शन में सन्निहित है। यह पहचान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक दीर्घकालिक, समग्र दृष्टिकोण द्वारा समर्थित है। इसकी सस्टेनेबिलिटी क्रेडेंशियल्स को मजबूत करने के लिए मूल्य श्रृंखला में कई निश्चित कदम उठाए गए हैं। जिसके तहत हाल के दिनों में सौर और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन ने अपने परिचालन स्थानों में गति प्राप्त की है। टाटा स्टील स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की तलाश के साथ साथ अपने नवीकरणीय ऊर्जा फुटप्रिंट का विस्तार भी कर रही है।





