प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के नए एमडी ऋतुराज सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट का अवलोकन भी किया।इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल हमेशा से शहर के नागरिकों को एक अच्छा वातावरण देने का काम कर रही है। साथ ही मानव कल्याण के लिए कई सारे कार्य भी किए जा रहे हैं।





एमडी ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नागरिकों को अच्छी से अच्छी सुविधा दिलाना उनका पहला कर्तव्य है और जिसके लिए वे हमेशा तत्पर हैं। आगे भी मानव कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की सुकन्या दास समेत अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।