जैंतगढ़।टीसीएस ब्रिज आईटी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में हाट गमहरिया प्रखंड के जयपुर पंचायत भवन में 31 महिला उद्यमीयों को तीन दिवसीय डिजिटल कौशल प्रशिक्षण दिया गया।जिसका समापन शुक्रवार को हुआ।प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन टीसीएस ब्रिज आईटी प्रोजेक्ट हेड के टी कॉरनो एवं जयपुर पंचायत के मुखिया गोपाल हेंब्रम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सुभारंभ किया।





मुखिया गोपाल हेंब्रम ने कहा कि आज के जमाने में डिजीटल कौशल प्रशिक्षण सीखना बहुत जरूरी है।डीजिटल कौशल सीखने से महिलाओं में क्षमता विकास के साथ रोज़गार क्षमता बढ़ती है। इस तरह प्रशिक्षण सीखने के लिए महिलाओं को आगे आना बेहद जरूरी है।





प्रशिक्षक के रूप में नवीन कुमार महतो,सुरजमनी मारंडी और केटी करनो के द्वारा प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन कंप्यूटर से परिचित होना,कंप्यूटर संचालन की बुनियादी जानकारी वर्ड प्रोसेसर का उपयोग करना,कंप्यूटर का अधिक उपयोग करना तथा दूसरे दिन में कंप्यूटर पर विभिन्न अप्लिकेशन सीखना, एक्सेल सीट, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, इंटरनेट का व्यवहार, सुरक्षा और संरक्षा साइबर सुरक्षा और जागरूकता आदि। तीसरे दिन में वित्तीय सेवाओं और प्रबंधन में आईटी अनु प्रयोग, डिजीटल उपकरण के रुप में फोन का उपयोग सरकारी सेवाओं से लेकर नागरिक सेवाओं तक ,ऑनलाइन डिजीटल भुगतान के तरीके और प्लेटफार्म आदि की विस्तार रूप से जानकारी दी गई।