प्रतिनिधि, हजारीबाग।जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर में बसा कनहरी पहाड़ जहां पहले कभी लोग जाने से डरते थे।क्योंकि यह क्षेत्र काफी असुरक्षित माना जाता था,लेकिन पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र के पदाधिकारी के प्रयास से अब कनहरी पहाड़ परिसर को मानव डायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।





बताते चले कि पहले वन विभाग के द्वारा पहाड़ में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाई गई।अब पहाड़ के नीचे बैठने के लिए आरामदायक स्थान और कई प्रकार के विलुप्त होते जंगली जीवों की मूर्ति भी बनाई जा रही है। इसको लेकर अब सैलानियों की संख्या में वृद्धि भी देखी जा रही है।विगत कुछ ही दिनों में यह डायवर्सिटी पार्क बनकर तैयार होगा और इसका नजारा बड़े पार्कों से कम नहीं माना जाएगा। हजारीबाग ही नहीं बल्कि लोग दूर-दूर से भी यहां घूमने के लिए पहुंचेंगे।





वन विभाग के डीएफओ सौरभ चंद्र ने बताया कि 1 साल के अंदर कनहरी पहाड़ के परिसर का कायाकल्प होगा और आपको पर्यावरण से संबंधित कई चीजों को देखने का भी मौका मिलेगा । कनहरी पहाड़ घूमने पहुंच रहे लोगों से उन्होंने अपील किया कि आप आसपास के क्षेत्र में गंदगी ना फैलाएं।