प्रतिनिधि,गिरिडीह। शनिवार को सैकड़ो की संख्या में टोटो चालक भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा के आवास शास्त्री नगर पहुंचे।जहां उन्होंने नगर निगम की मनमानी के रवैये से राजेश सिन्हा को अवगत कराया। कहा कि ऑटो का नगर निगम पहले पांच उसके बाद,दस रुपया प्रति टोटो ऑटो लेता था,उसके बाद अचानक नया टेबल टेंडर के बाद 15 रुपए रोज कर दिया गया है। उसी प्रकार हर एक टोटो ऑटो स्टैंड में पुलिस के द्वारा या संवेदक के द्वारा दहशत के लिए मार पीट भी की जाती है।जिसपर माले नेता ने पूरी बातो को सुना व कहा कि हम हमेशा से आपकी लड़ाई लड़ते आए है और इस मामले पर भी उपायुक्त महोदय, नगर निगम कार्यालय सहित विधायक सदर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर अपनी मांगो को रखेंगे और सारे नियमों पर बात करेंगे कि आखिर एवरेज बीस-बीस लाख में चार पांच स्टेंड का टेंडर होता है तो नगर निगम ने ऑटो टोटो स्टेंड के लिए क्या सुविधा दी है,क्या मूलभूत सुविधा स्टेंड को दी गई है ।इस बाबत राजेश सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम पर या संवेदक पर जरूर कोई राजनीतिक दबाव होगा वरना अचानक शुल्क 15 रुपये नही किया जाता।टोटो ऑटो चलाने वाले घर चलाने के लिए रोड पर ठंड, गर्मी तपती धूप बरसात में दिन रात एक कर घर चलाते है व गिरिडीह में लगभग पांच हजार टोटो ऑटो नगर निगम क्षेत्र में चलता होगा,सब के सब पर भारी आफत आन पड़ी है।
माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने टोटो चालको को आश्वस्त किया कि भाकपा माले हमेशा से मजदूर किसान के हक में लड़ा है। इस मामले पर भी जल्द जिला प्रशासन से व उपनगर आयुक्त से बात कर संवेदक से भी बात करेंगे,15 रुपया को पुनः दस रुपए करने के लिए आंदोलन करेंगे।उन्होंने कहा कि गरीबों पर पहले भाजपा कोड़ा बरसा रही थी। दूसरी ओर माले नेता ने टोटो चालको को कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे टोटो ऑटो नही चलाए।गाना तेजी से बजा कर रास्ते पर कुछ लोग बिना मतलब का जाम लगाते है।वैसे को चिन्हित कर के टोटो चालक उसको रोड से हटा दें वरना वैसे टोटो चालक का साथ कभी नही दिया जाएगा,आपकी रोजगार की लड़ाई लड़ेंगे किंतु गलत करने से बचे और उस पर सभी रोक लगाए।





