प्रतिनिधि,चतरा। सदर प्रखंड के चैनपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग ट्रैक्टर ड्राइवर चंदन कुमार (16 वर्ष) पिता पिंटू महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर तिरला गांव का रहने वाला है। घायल को सिर में काफी चोट आई हैं। सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया गया।चंदन कुमार की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर किया गया है।