प्रतिनिधि,लातेहार। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों काफी ठंड बढ़ गई है।सरकारी विद्यालय में सभी बच्चों को स्वेटर नहीं मिलने से शिक्षक भी हलकान है। शिक्षकों को भी अभिभावकों जबाब देना मुश्किल हो रहा है। अभिभावक इसका दोष शिक्षक पर मढ़ रहे है। वहीं स्कूलों में जो स्वेटर दिये जाते है वह कई बच्चों में फिट नहीं बैठता है। ऐसे बच्चे भी बगैर स्वेटर के ही पढ़ने जा रहे है,जिन बच्चों को अब तक स्वेटर नहीं दिये गये उन्हें ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं है। जहां शीतलहरी की वजह से धूप में बैठे बच्चे भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं।वहीं अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ विद्यालयों के द्वारा बच्चों में स्वेटर का वितरण कर दिया गया है। विभाग की ओर से बच्चों को ड्रेस दो सेट, स्वेटर एक सेट, जूता व मौजा वितरण करना था।इस संबंध में अभिभावकों ने संबंधित विभाग से जांच करते हुए बच्चों के समुचित ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग की है।





