प्रतिनिधि,बरही।बरही कोनरा रियाडा जियाडा स्थित संचालित डिवाइन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के विस्तारीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार को बरही कोनरा पंचायत भवन प्रांगण में पर्यावरण लोक जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ, जिसमें बरही एसडीओ पूनम कुजूर, पर्यावरण विभाग के प्राधिकार, हजारीबाग जिला उद्योग विभाग के डायरेक्टर, बरही प्रमुख मनोज रजक, स्थानीय कोनरा मुखिया यास्मीन तबस्सुम मुख्य रूप से उपस्थित रही।
जनसुनवाई कार्यक्रम में दर्जनों के मात्रा में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।बैठक में डिवाइन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड को विस्तार करने को लेकर संचालक द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसमें जिला से आए पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से इस विषय पर अपना राय रखने को कहा,जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा विस्तारीकरण का विरोध करते हुए स्टील कंपनियों पर कई प्रकार के आरोप लगाए, जिसमें प्रदूषण मापने का उपक्रम, प्रदूषण कम करने का उपकरण, दिन में उड़ने वाले धूल एवं प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए जल का छिड़काव, प्रदूषण से होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों से निजात दिलाने के लिए चिकित्सकीय शिविर एवं सीएसआर फंड से स्थानीय लोगों के विकास कार्य नही करने का आरोप लगाया। जिसपर कंपनी द्वारा एक माह के अंदर सभी कमियां को दूर कर लेने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बरही एसडीओ पूनम कुजूर ने कहा कि रियाड़ा जियाडा में चल रहे विभिन्न कंपनियों एवं आम जनता के प्रति जो खाई है, उसे भरने की जरूरत है।स्थानीय लोगों को किसी प्रकार से कोई नुकसान न हो इसका खयाल कंपनियों को रखने की जरूरत है।स्थानीय लोगों को रोजगार देने की जरूरत है एवं समय समय पर विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने के लिए कंपनी के सीएसआर फंड से शिविर लगाने की जरूरत है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान, कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो. ताजुदीन, उपमुखिया प्रतिनिधि इजहार अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्य मोर्चा के अध्यक्ष गुलजार अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि मो. सागिर, पंचायत समिति सदस्य मो. यूसुफ, मेहताब आलम, मो. ओरांजेब सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।





