पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।वन प्रमण्डल पाकुड़ की ओर से 75वां वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने में पाकुड़़ पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम डीएफओ सौरभ चंद्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाए,जिस कारण डीएफओ सौरभ चंद्रा ने ही वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 50 फलदार वृक्ष लगाया गया।
आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने के पश्चात डीएफओ सौरभ चंद्रा ने कहा कि 75वां वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के अभियान - एक पेड़ मां के नाम को सफल बनाने की दिशा में पाकुड़़ पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि जिले के अंतर्गत जिस क्षेत्र में वृक्ष कम है उस क्षेत्र में भी वृक्षारोपण किया जायेगा।
डीएफओ सौरभ चंद्रा ने आमजनों को एक-एक पेड़ लगाने की अपील भी किया। जिले भर में वर्ष 2024-25 में लगभग एक लाख वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।इस मौके पर मेज़र खुशीलाल महतो,जोगेन्द्रनाथ सिंह,आईडी राम सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।





