वरीय संवाददाता,रांची।उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला शिक्षक स्थापना समिति,राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला शिक्षा स्थापना (माध्यमिक प्रक्षेत्र) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह-जिला शिक्षा अधीक्षक रांची मिथलेश केरकेट्टा एवं जिला शिक्षक स्थापना समिति के सभी पदाधिकारी और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।





जिला शिक्षक स्थापना समिति के बैठक में निम्न निर्णय लिए गए





संस्कृत विषय से सम्बंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति के सम्बन्ध में





संस्कृत विषय से सम्बंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति के सम्बन्ध में कुल-01 अभ्यर्थी नियुक्त करने की सहमति प्रदान की गई।जिले के शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ देने हेतु निर्णय जो शिक्षक अहर्ता पूर्ण करते है, वैसे शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान देने का निर्देश उपायुक्त रांची द्वारा दिया गया





जानकारी हो की उक्त शिक्षकों को नियमानुसार 12 वर्ष की संतोषप्रद सेवा के बाद वरीय वेतनमान एवं वरीय वेतनमान प्राप्ति के पश्चात न्यूनतम-12 वर्ष की संतोषप्रद सेवा पूर्ण करने वालें शिक्षकों को प्रवरण देय होगा। सम्बंधित शिक्षकों के नियुक्ति के विषय में स्नातकोत्तर की योग्यता अनिवार्य है। वैसे सम्बंधित विषय में स्नातकोत्तर पास शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान देय है। इस मामलों में जिन शिक्षकों का सम्बंधित अभिलेख एवं मूल सेवा पुस्तिका समर्पित किया गया है अथवा कार्यालय में उपलब्ध है, वैसे ही शिक्षकों को वर्तमान में प्रवरण वेतनमान देने का निर्देश उपायुक्त रांची द्वारा दिया गया तथा अन्य शिक्षकों के मामलें में,जिनका अभिलेख अथवा मूल सेवा पुस्तिका आदि उपलब्ध नही है, उन्हें कार्यालय को उपलब्ध कराया जाने के पश्चात आगामी जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में निर्णय लेने की सहमति बनी।





शिक्षक स्थानान्तरण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर विचार





जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने विभागीय संकल्प संख्या-2093 दिनांक-06/08/2019 एवं अधिसूचना संख्या-1556, दिनांक -08/06/2022 के आलोक में जिलें के कार्यरत्त शिक्षकों का चिकित्सा मामले में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची, द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन एवं अन्य विशेष कारणों जैसे- पति पत्नी के मामले में अंतर जिला स्थानान्तरण करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।