रांची।भुवनेश्वर से अपनी एमबीबीएस डिग्री पूरी करने के बाद अभी भुवनेश्वर में ही प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में कार्यरत रांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोरहाबादी निवासी डॉ. प्रकृति प्रसाद शनिवार को ही भुवनेश्वर से पहुंची और अपने जीवन का पहला मत मोरहाबादी स्थित रेड क्रॉस भवन में बूथ नंबर 11 में डाला।
18 वर्ष की मतदान आयु पूरी करने के बाद डॉ. प्रकृति प्रसाद के लिये यह पहला चुनाव था।वोट देने के लिये वह काफी आकांक्षी और उत्सुक थी।मतदान देने के बाद डॉ. प्रकृति ने कहा कि मतदान से बहुत ख़ुशी हुई और सभी को हर हाल में अनिवार्य रूप से अपने संविधान प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये।





