बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान:

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में महाअष्टमी की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक तरफ पूरा देश दुर्गा पूजा के पावन पर्व में लीन था, वहीं दूसरी ओर अंधविश्वास और तंत्रसाधना के चक्कर में एक परिवार उजड़ गया। आरोपी मंगल चौधरी ने अपनी पत्नी का सिर काटकर मंदिर के ऊपर रख दिया और अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी का सिर धड़ से अलग कर मंदिर पर रखा, पिता को भी मारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाअष्टमी की रात करीब 8 बजे इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी मंगल चौधरी ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी रुम्पा चौधरी का धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को एक मंदिर के ऊपर रख दिया।

इतना ही नहीं, इसशीघ्र ही उसने अपने 60 वर्षीय पिता राजेंद्र चौधरी पर भी घर के आंगन में हमला कर दिया और उन्हें मौत के नींद सुला दिया। आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी जान से मारने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

तंत्रसाधना, अंधविश्वास और नरबलि का एंगल

इस भयावह वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासियों और जानकारों का मानना है कि यह घटना सामान्य पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि अंधविश्वास, तंत्रसाधना और नरबलि की किसी भयानक साज़िश का हिस्सा है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी मंगल चौधरी और उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से एक कथित तांत्रिक के लगातार संपर्क में थे। उस तांत्रिक का उनके घर पर भी आना-जाना बना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक के बहकावे, सिद्धि पाने की लालसा या अंधविश्वास के उकसावे में आकर ही मंगल ने इस जघन्य दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ेंः कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़: खुशियां मातम में बदलीं, 19 की मौत और कई घायल

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कानून-व्यवस्था हरकत में आ गई। बांकुड़ा जिले के सोनामुखी थाना और पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मुख्य आरोपी मंगल चौधरी को धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और उस संदिग्ध तांत्रिक की तलाश में जुटी है, जिसकी इस नरसंहार के पीछे भूमिका होने का शक जताया जा रहा है।

#Bankura #Kanksa #DoubleMurder #BlackMagic #Andhviswas #WestBengalNews #DurgaPuja2026 #CrimeNewsHindi #BreakingNews