प्रतिनिधि,चतरा। इटखोरी थाना परिसर में रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार एवं सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति श्रद्धा, आस्था, निष्ठा और विश्वास की शपथ ली। शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा संविधान में लिखित विधान के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया गया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि देश में हर साल 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। 1950 में 26 जनवरी को संविधान देश को समर्पित किया गया। 26 नवंबर 1949 को जब हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया तो इसे अंगीकृत किया गया। इस अवसर पर हम सभी शपथ लेते हैं कि संविधान में वर्णित नियमों के अनुपालन के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा एवं विश्वास रखेंगे।
इस अवसर पर थाना परिसर में शपथ लेते हुए संविधान की प्रस्तावना का वचन भी किया गया।कार्यक्रम में इटखोरी थाना पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर करमाली,थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।





