प्रतिनिधि,मयूरहंड,चतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र के हजारीबाग इटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित दंदाहा के तीखे मोड़ से कुछ दूरी पर फिर एकबार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में मयूरहंड थाना क्षेत्र के दंदहा घाटी तीखी मोड़ के समीप स्कार्पियो JH 02 BH 0940 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।वाहन में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।यह घटना सोमवार शाम लगभग 8:00 बजे की है।सभी घायलों को मयूरहंड पुलिस ने इलाज के लिए इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।मृतक नाम मुमताज अंसारी था।सभी हजारीबाग जिले के बकसपुरा गांव का रहने वाले थे।





मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया की ओर से स्कार्पियो से सभी अपने घर जा रहे थे।उसी बीच मयूरहंड प्रखंड के दंदहा घाटी के तीखी मोड़ के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर खड्डे में जा गिरी,जिससे सभी लोग घायल हो गए।मयूरहंड और इटखोरी पुलिस के मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। सभी घायलों में से मो. मुजमील अंसारी पिता मो मुरतुजा अंसारी, मो. तयत अंसारी पिता मो. समसुद्दीन अंसारी, रामेश्वर यादव का नाम शामिल है।