प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। विद्युत विभाग के द्वारा रविवार को प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के निर्देश पर किया गया।छापेमारी अभियान में संतोष कुमार,पंकज कुमार वर्मा, महावीर दांगी, विकास कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।





इस दौरान गांव के दस बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।इन बकाइयेदारो का करीब साढ़े पांच लाख रुपए बिजली बिल बकया है।बताया गया कि बकाया बिजली बिल जब तक जमा नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी स्थिति में बिजली नही जलाने की चेतावनी भी दी गयी है।साथ ही बिना बिजली बिल जमा किये विद्युत जलाते हुए पकड़े जाते हैं तो जुर्माना के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करने की भी चेतावनी दी गयी है।