प्रतिनिधि,चतरा/गिद्धौर। इटखोरी प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय पीतीज में रविवार को दांगी कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर पितीज से विजय दांगी व इटखोरी से रविंद्र दांगी चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 1061 मत पड़ा, जिसमें विजय दांगी को 809 मत प्राप्त हुआ।जबकि रविंद्र दांगी को 233 मत से ही सन्तोष करना पड़ा।वहीं 19 मतों को रद्द कर दिया गया।इस प्रकार विजय दांगी 576 मतों से विजय घोषित किए गए।
इस प्रकार गणेश दांगी को सचिव,नंदकिशोर दांगी को कोषाध्यक्ष व अनुज दांगी को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक सह इटखोरी मुखिया युगेश्वर दांगी की देखरेख में संपन्न की गई। चुनाव संपन्न होने के पश्चात सभी विजय प्रत्याशियों को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया।जबकि जिला कमेटी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।
मौके पर समाज के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, महासचिव हीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मण दांगी, सुबोध दांगी,पितीज के पूर्व मुखिया कुसुमलता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।





