प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। इचाक थाना के परासी पोस्ट ऑफिस रोड में संचालित दिल्ली कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल कुमार और पत्नी पूजा यादव 16 जून की शाम से गायब है। शिक्षक के एकाएक गायब होने से कोचिंग के विद्यार्थी परेशान है। शिक्षक राहुल कुमार पिता ईश्वर महतो थाना क्षेत्र के कुरहा गांव के रहने वाले हैं और अपनी पत्नी पूजा यादव के साथ पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अपने घर में ही रहते थे।
घटना के चार दिन बाद कोचिंग के विद्यार्थियों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से शिक्षक के सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि 16 जून को कोचिंग चलाने के बाद से शिक्षक का कहीं अता पता नही है । हम लोगों ने अपने स्तर से खोजबीन किया किंतु कहीं पता नही चला।
विद्यार्थियों ने बताया कि कोचिंग का टाइमिंग पूछने के लिए जव शिक्षक राहुल कुमार को फोन किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। अन्य विद्यार्थीयों ने भी ट्राई किया,लेकीन कोई उत्तर नही मिलने से कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।फिर हमलोग कोचिंग संस्थान गए जहां ताला लटका मिला।इधर थाना से सूचना मिलने पर राहुल के पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
दिल्ली कॉचिंग के संचालक राहुल कुमार की पत्नी पूजा यादव के साथ पिछ्ले चार दिनों से गायब होने की सूचना कोचिंग के विद्यार्थीयों ने जैसे ही इचाक पुलिस को दिया। इचाक पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए राहुल कुमार के परिजनों को बुलाया,जिसके बाद राहुल के पिता ईश्वर महतो पिता स्व. टिको महतो ग्राम कुरहा निवासी ने एक आवेदन देकर अपने पुत्र राहुल कुमार और बहु पूजा यादव (आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी) के गुमशुदा होने का मामला दर्ज़ कराया। आवेदन में कहा गया है कि मेरे पुत्र राहुल कुमार और बहू पूजा यादव इचाक शिवमंदिर के पीछे स्थित अपने चाचा के मकान में रहते थे। 15 तारीख शनिवार की रात को वह कमरे में थे,लेकिन रविवार को वे दोनो कमरे में नही मिले।





