मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी जुटे, जिसके बाद पुलिस ने कनॉट प्लेस और जनपथ मार्ग से कई लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, राहत की खबर यह है कि रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन और उनके एंट्री-एग्जिट गेट पूरी तरह खुले हैं।
दूसरी ओर, सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट से पहले ही रिहा किया जा चुका है, जबकि सीजेपी के अन्य नेता अंजिक्य शिंदे ने स्पष्ट किया है कि जब तक सीईसी का इस्तीफा नहीं होता, उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक की चेतावनी-"कल तक नहीं छूटे लोग तो शुरू करूंगा आमरण अनशन"
- कनॉट प्लेस और जनपथ पर प्रदर्शन: कनॉट प्लेस सर्कल के जनपथ मार्ग पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और इलाके में खुली कुछ दुकानों को बंद करवा दिया।
- कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था: दिल्ली-नोएडा के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर रविवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजाम जारी हैं। हालांकि, शनिवार के मुकाबले पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संख्या में कुछ कमी की गई है और वाहनों की जांच में भी थोड़ी नरमी बरती जा रही है, जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली है। वर्तमान में यातायात के लिए एक लेन खुली हुई है।
- ध्रुव राठी का बड़ा आरोप: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने गुरुग्राम पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें हिरासत में नहीं बल्कि "किडनैप" किया गया था। ध्रुव राठी के मुताबिक, सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी उनके घर में घुसे थे जब वह अपने माता-पिता के साथ सो रहे थे। उन्होंने पासपोर्ट को लेकर उड़ रही अफवाहों का भी खंडन किया है।
#दिल्लीप्रोटेस्ट #कनॉटप्लेस #ध्रुवराठी #CJPProtest #मुख्यचुनावआयुक्त #दिल्लीपुलिस #BreakingNews #LatestNews
#DelhiProtests #DhruvRathee #CJPProtest #ConnaughtPlace #DelhiPolice #JantarMantar #NewsUpdate #IndiaNews





