दुबई कार्निवल मेला 15 मार्च से,बुर्ज खलीफा,ट्विन टावर होटल,बुर्ज अल अरब,अरबियन यूनिवर्सल,अरब फ्यूचर म्यूजियम की प्रतिकृति होगी आकर्षण का केन्द्र





मेले में पहली बार दुबई थीम सिटी का आयोजन





वरीय संवाददाता,रांची।अशोक हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट समिति, पानीपत के तत्वावधान में पहली बार दुबई कार्निवल मेला 2024 का शुभारंभ मोरहाबादी मैदान में 15 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा।





यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन सहगल ने दी।उन्होंने कहा कि आयोजन में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के लगभग 150 कुशल शिल्पकार अपनी लगभग 25 हजार कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे,जिसमें मुख्य रूप से असम का बास का बना हुआ सामान, नागालैंड का फ्लावर, ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, जूट बैग, क्रोकरी, चिकन वर्क, कालीन, फर्नीचर, चादर, पीतल का सामान मार्बल, आर्ट सीनरी, कांजीवरम की साड़ियां आदि है।





आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रोहित चौरसिया ने बताया कि आयोजन में भारतवर्ष के अलावा विश्व के पांच देशों की लगभग 50 हजार कलाकृतियां मोरहाबादी मैदान में देखने और खरीदने का मौका झारखंड के लोगों को मिलेगा।





आयोजन समिति के संयोजक विकास जयसवाल ने बताया कि झारखंड राज्य में पहली बार दुबई थीम सिटी का आयोजन भी मेला परिसर में किया गया है,जिसमें झारखंड वासियों को विशालकाय बुर्ज खलीफा, ट्विन टावर होटल, बुर्ज अल अरब, अरबियन यूनिवर्सल, अरब फ्यूचर म्यूजियम की प्रतिकृति दिखेगी। झारखंड के लोग वहां अपनी सेल्फी का लुफ्त उठा सकेंगे।





अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू और संजीव गोडाकिया ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पहली बार 180 फीट की विशाल लंदन ब्रिज, ब्रिज गेट की प्राकृतिक कृति भी मेला परिसर में झारखंड के लोगों को देखने के मिलेगी।





आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर रोज कार्यक्रम शाम 6 बजे से लेकर 8 तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दुबई कार्निवल मेला 2024 के शिल्पकला से किया जाएगा।