प्रतिनिधि,चरही।चरही पंचायत भवन प्रांगण में चुरचू प्रखंड के बीएलओ मतदान केंद्र संख्या 23 से 58 तक बीएलओ सुपरवाइजर और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल,प्रखंड अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,झारखंड मुक्ति मोर्चा,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ द्वितीय मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन में शामिल हुए।
बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो,इस कार्यक्रम के अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम के द्वारा किया गया। इस दौरान चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम,मुखिया देवकी महतो, चुरचू प्रखंड बीजेपी अध्यक्ष मुरारी सिंह,कांग्रेस चुरचू प्रखंड अध्यक्ष संझलि मुर्मू,चरही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि महादेव सोरेन,बीएलओ सुपरवाइजर काशीनाथ गुप्ता,गौतम कुमार, सचिन कुमार,कंप्यूटर सहायक संजय कुमार,इत्यादि कई लोग मौके पर मौजूद थे।





