वरीय संवाददाता,रांची।धर्म दयाल इंटर महाविद्यालय,सारिदकेल,(अंगराबारी) खूंटी का प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार महतो,अध्यक्ष झारखंड अधिविध परिषद थे। साथ में इनकी धर्मपत्नी सह मारवाड़ी कॉलेज की प्रोफेसर स्नेहा प्रभा महतो थीं।उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे गरीब होने के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। अतः यह महाविद्यालय शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।





महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में होते हुए भी यहां उच्च शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्रबंधक दीपक दयाल साहू ने कहा कि महाविद्यालय बहुत कम फीस में अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है और इस सेशन में सीट से अधिक नामांकन फार्म बिकने की बात बताई। मंच का संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता रागिनी कुमारी ने किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।





इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शीतल ओहदार, सचिव धरम दयाल साहू के अलावा महाविद्यालय के सभी व्याख्याता गण राजेश महतो, विनोद कुमार , विनीत एक्का, ग्लोरिया मुंदरी और सरिता महतो उपस्थित थे।