वरीय संवाददाता,रांची। मुफ़्ती अब्दुल्लाह अजहर क़समी, केंद्रीय अध्यक्ष मुस्लिम मजलिस ए उलेमा, झारखंड ने अपने संदेश मे कहा कि स्वतन्त्र भारत में एक सौ चालीस करोड़ लोग रहते हैं। विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र भारत ही है। जहां अनेकता में एकता व आपसी भाई चारा एक मिसाल है। भारत के धर्म गुरू हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते आए हैं। साथ ही धर्म स्थलों की पवित्रता का खयाल सम्मान करने का हर संभव प्रयास रहा है। भारत में सदभाव एवं प्रेम के धागा को मजबूत करने की जरूरत है। आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि भारत को विकसित और मजबूत करने के लिए बहूमूल्य योगदान दें। नफरत, भेद भाव एवं घृणा को समाप्त करने के लिए अपने अपने मन को साफ करें। ईश्वर ने इस संसार में खूबसूरत जिंदगी गुजरने का शुभ अवसर दिया है। इस उपहार को मानवता के सेवा के लिए लगाएं। हर मनुष्य का जिंदगी ईश्वर के हाथ में है। वही जिंदगी व मौत का मालिक हैं। अपने अपने हृदय को पाक और साफ रखें और अहिंसा के राह पे चल कर बापू के बताए हुए मार्ग दर्शन पर चलने के लिए एक दूसरे का सहभागी बनाओ।