प्रतिनिधि,हज़ारीबाग।भीषण ठंड को देखते हुए निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने निर्धन असहाय दिव्यांगों के बीच 200 कंबल वितरण किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार एवं अनिल पांडेय, नगर प्रबंधक राजीव रंजन,अभियंता गण, प्रधान सहायक निरंजन सिंह उपस्थित थे।विदित हो कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्रांतर्गत ठंड को देखते हुए मुख्य चौक चौराहों, बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान जहां रात्री में यात्रीगण आते जाते है वहां प्रतिदिन आलाव की व्यवस्था नगर निगम हजारीबाग द्वारा की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त के आदेशानुसार निगम के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा जरूरतमंदो के बीच रात्रि में कंबल वितरण किया जा रहा है।





