प्रतिनिधि,हजारीबाग।नगर निगम के द्वारा बुधवार को शहर के मुख्य चौक चौराहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।शहर के न्यू बस स्टैंड,पोस्ट ऑफिस चौक,पुराना बस स्टैंड के आसपास वैसे दुकान जो अतिक्रमण किए हुए थे उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया गया।
सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे ने जानकारी देते हुए यह बताया कि यह अभियान शहर को सुंदर बनाने एवं साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा आम नागरिकों से शिकायत मिली थी कि नाली के ऊपर दुकानदारों ने अतिक्रमण करके सेट इत्यादि लगा दिए हैं,जिससे नाली की सफाई नहीं हो पा रही है और उसे बदबू आ रही है।तत्पश्चात पहले नोटिस जारी किया गया और आज कार्रवाई की जा रही है तथा यह अभियान लगातार शहर में जारी रहेगा।





