पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।बुधवार को नगर परिषद कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन,प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा, सिटी मैनेजर मृत्युंजय पांडे ,सिटी मिशन मैनेजर मनीष मिश्रा, कार्यालय के लिपिक देवाशीष देव बर्मन ,अभियंता आदित्य, राजू , सुबोध एवं अन्य सभी कर्मियों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई।
रैली का समापन अंबेडकर चौक पर चुनाव का पर्व देश का गर्व लिखकर और कैंडल जलाकर किया गया। रैली में पाकुड़ के मतदाताओं से एक जून को अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने का अपील किया। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निकलकर अपने मतों का प्रयोग करने का अपील किया गया ।





