प्रतिनिधि,पाकुड़।हिंदू नववर्ष के साथ चैती दुर्गा पूजा का आयोजन जिले के कई स्थानों पर धूम धाम से किया जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत छोटी अलीगंज मुहल्ले से श्री श्री वसंती चैती दुर्गा पूजा समिति कि और से कलश यात्रा निकाली गई,जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुराना सदर अस्पताल, न्यायालय, भगतपाड़ा, हाटपाड़ा, बिरसा चौक होते हुए काली भाषाण छठ तालाब पहुंचकर कलश में पवित्र जल भरकर पुनः कलश यात्रा अपने स्थान छोटी अलीगंज स्थित मंदिर लौट गई। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह दिखा।साथ ही कमिटी के सदस्यों ने भी पूरे यात्रा के दौरान आवाजाही बाधित न हो इसका ध्यान दिया गया। वापस लौटने पर मंदिर प्रांगण में सभी यात्रा में शामिल महिलाओं एवं सदस्यों को ठंडा शरबत भी पिलाया गया।





