प्रतिनिधि,गोला। प्रखंड क्षेत्र के एनएच-23 से 3 किलो मीटर की दूरी में चोकाद पंचायत के ऊपर खंखरा गांव में स्थित धारा फॉल (धोर धोरवा)जलप्रपात का का दृश्य मन को काफी प्रफुल्लित करता है। (धोर धोरवा)पर्यटक जलप्रपात में नए साल के मौके पर प्रकृति की गोद में उत्सव मनाने कई सैलानियां यहां पहुंचते हैं। यहां ऊंचाई से गिरता पानी और पहाड़ की सुंदरता मन को खुब आनंदित करती है।





नव वर्ष को लेकर इस स्थल पर पर्यटकों को पंहुचने का इंतजार रहता है। पर्यटक भी धारा फॉल के दीदार को बेताब रहते हैं। नए साल में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। यहां का नजारा अपने आप में बहुत अद्भुत है,जो एक बार यहां आ जाए वह यहां की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह सकता।





पिकनिक के लिए शानदार स्पॉट





वातावरण की सुंदरता,चिड़ियों की चहचहाहट और प्रकृति ने तो जैसे यहां गहना पहन रखा है। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत धोर धोरवा जलप्रपात जिला प्रशासन क्षेत्र को पर्यटन विकास के दृष्टिकोण से देख रही है। यहां की सुंदरता अपने आप में अद्भुत है,जो भी पर्यटक यहां पर एक बार आता है, वह कहे बिना नहीं रह सकता कि हमने लाख जहां देखे हैं पर ऐसा नहीं देखा। निश्चित रूप से धोर धोरवा जलप्रपात अपने आप में अद्भुत और दिल को सुकून देने वाला स्थल है।धारा फॉल जल प्रपात तक जाने के लिए पर्यटकों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यहां का जल प्रपात का आकर्षण लोगों को यहां पर आने को विवश कर देता है। चारों ओर जंगलों से घिरा यह क्षेत्र अपने आप में अद्भुत है। नए साल के मौके पर लोग पूरे परिवार के साथ यहां पर आकर नए साल का आनंद लेते हैं।





नहीं रह पाएंगें सुंदरता को कैमरे में कैद किए बिना





कई नागपुरी एलबम की यहां होती है।शूटिंग यहां की वादियां और यहां की सुंदरता लोगों को मोहित कर देती है। लोग अपने मोबाइल कैमरे में यहां की सुंदरता को समेटकर रखना चाहते हैं। इस जल प्रपात की सुंदरता अपने आप में अद्भुत है। दूर-दूर तक फैली पहाड़ी और घने जंगल लोगों को रोमांचित करते हैं। प्रकृति की गोद में नए साल का स्वागत करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहद खास है।