जमशेदपुर । दीन बंधु ट्रस्ट ने नव वर्ष की शुरूआत छायानगर एवं किशोरी नगर स्थित आश्रय गृह में रहने वाले गरीब लोगों को भोजन कराकर किया की। संस्था के ट्रस्टी उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाले गरीब लोग परिवार विहीन होते हैं। वे लोग नये साल व पर्व त्यौहार का आंनद नही ले पाते हैं। जबकि नये साल में हर जगह जश्न का माहौल रहता है। लोग उत्साह पूर्वक पिकनिक आयोजित कर खुशियां मनाते हैं। लेकिन आश्रय गृह में रहने वाले गरीब लोग इससे वंचित रह जाते हैं। इसलिए दीनबंधु ट्रस्ट ने गरीबों की सेवा करके नए साल की शुरुआत की। कहा कि आश्रय गृह में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शशिकांत,सुनीता पोयरा, कंचन यादव,अंजन पोयरा,कुसुम देवी,पिंकी देवी, राहुल नाग, उर्मिला कारक,गौतम,सचिन महानंद, साहिल, के समिता आदि का अहम योगदान रहा।-
नव वर्ष पर आश्रय गृह में रह रहे गरीबों को दीनबंधु ट्रस्ट ने कराया भोजन
सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए लगेगा कैंप
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

मणिपुर सुलग उठा: फिर एक हत्या और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, मुख्यमंत्री ने बुलाई विपक्षी नेताओं संग बैठक
● ब्रेकिंग

आईसीयू में भर्ती नीरज कुमार: सीएम सम्राट चौधरी और दिग्गजों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने किया कन्या और शस्त्र पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

तांत्रिक साधना और अंधविश्वास के फेर में पति ने पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
● ब्रेकिंग
