प्रतिनिधि,साहिबगंज। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश,सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया और कानून की विभिन्न जानकारियां दी गई।





प्राधिकार सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव के लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया जा रहा है और कानून की विभिन्न जानकारियां दी जा रही हैं।उन्होंने बताया की लोगों को नशापान से बचना चाहिए,नशा जीवन को नष्ट करता है। इसी कड़ी में डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेन्स काउंसिल की कामिनी शर्मा और रविन्द्र श्रीवास्तव ने विद्यालयों में उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति पीड़ित के लिए मुआवजा स्कीम आदि के बारे में बताया तथा इनसे बचने एवं अन्य को बचाने का ज्ञान भी लोगों के बीच साझा किया।