पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू। बारालोटा के ब्राइटलैंड स्कूल के निकट स्थित समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने शनिवार की रात्रि 8 बजे अंतिम सांस ली।वे पूरी तरह स्वस्थ थे।निधन के पांच मिनट पूर्व डीआरडीए के पूर्व अकाउंटेंट अनिल कुमार सिंह से अपने आवास पर लगभग दो घंटे तक बातचीत की।घर के बाहर उन्हें विदा कर जैसे ही अपने कमरे में पहुंचे अनबैलेंस हो गए।उनके पुत्र सोनू सिंह चिकित्सीय इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सत्येंद्र सिंह अपने पीछे बड़े भाई कमला सिंह,छोटे भाई पप्पू सिंह,पुत्र सोनू सिंह,छोटू सिंह,भतीजा चंदन सिंह,गोलू सिंह, शेखर सिंह सहित भरपुरा परिवार छोड़ गए हैं।
सत्येंद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी,पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह,रामाकांत सिंह उर्फ दुदुन सिंह,राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार व पड़ोस के लोग जमा हो गए।
सत्येंद्र सिंह का हरिशचंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।उनके बड़े पुत्र सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी।उनकी शव यात्रा में उदय सिंह, डीआरडीए के पूर्व अकाउंटेंट अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रफुल्ल सिंह,सिकन सिंह, दुदुन सिंह,अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह,विनय सिंह,विनोद सिंह,पप्पू सिंह,इंडेन गैस के मनोज सिंह, कम्युनिस्ट नेता केडी सिंह, पूर्व फारेस्टर उमा सिंह, शिक्षाविद आरएन सिंह, उत्तम सिंह, शक्ति सिंह, बैकुंठ सिंह, यमुना दुबे, लक्ष्मी सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र तिवारी, अश्विनी कुमार घई, शैलेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। बताते चलें कि सत्येंद्र सिंह पाटन प्रखंड के जयमारन पथरा के निवासी थे।





